सूरत : राजस्थान युवा संघ कार्यालय में डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाने का किया आह्वान

सूरत : राजस्थान युवा संघ कार्यालय में डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

राजस्थान युवा संघ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजबंधुओं ने साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र कुमावत ने संगठन की एकजुटता, समाज सेवा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही युवाओं से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

राजस्थान युवा संघ के मीडिया प्रभारी शीसपाल ने बताया कि डॉ. कुमावत के आगमन से कार्यकर्ताओं और युवाओं में नया उत्साह संचारित हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित और युवा जागरूकता को लेकर निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में रामावतार पारीक, जगदीश शर्मा, गिरधारी राजपुरोहित, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश कुमावत, विनोद सारस्वत, रमेश राठी, प्रदीप, मनीष पारीक, ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

Tags: Surat

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव