सूरत : भारतमाला हाईवे से जुड़ेगी सूरत की नई ST बस सेवा, अहमदाबाद समेत कई शहरों का सफर होगा तेज और आसान

सूरत ST विभाग ने प्रीमियम और एक्सप्रेस बस सेवा शुरू करने की घोषणा की, यात्रियों को मिलेगा कम समय में आरामदायक सफर

सूरत : भारतमाला हाईवे से जुड़ेगी सूरत की नई ST बस सेवा, अहमदाबाद समेत कई शहरों का सफर होगा तेज और आसान

सूरत। GSRTC द्वारा साउथ गुजरात के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी गई है। सूरत ST विभाग ने भारत सरकार के मॉडर्न भारतमाला हाईवे का लाभ उठाते हुए नई प्रीमियम और एक्सप्रेस ST बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

नई बस सेवाओं के तहत बसें सूरत और अडाजन से रवाना होकर सीधे किम चार रास्ता पहुंचेंगी और वहां से बिना शहर के ट्रैफिक में फंसे सीधे भारतमाला हाईवे पर प्रवेश करेंगी। इससे अहमदाबाद, गोधरा, लुनावाड़ा और मोडासा जैसे शहरों की यात्रा पहले की तुलना में कम समय और कम खर्च में पूरी हो सकेगी।

नई बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर विधायक संदीप देसाई  ने बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार आधुनिक और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के जरिए यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एसी और लग्जरी बसों के कारण यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में थकान महसूस नहीं होगी।

ST विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद-नेहरूनगर जाने वाली प्रीमियम बस सेवा किम चौराहे से भारतमाला हाईवे का उपयोग करते हुए सीधे अंकलेश्वर, भरूच, पालेज, कर्जन और वडोदरा बाईपास से होकर गुजरेगी। इससे शहरों के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रा समय में बड़ी बचत होगी।

इसी तरह मोडासा जाने वाली सुपर एक्सप्रेस सेवा भी इसी मार्ग से होकर अंकलेश्वर, भरूच, पालेज, कर्जन, वडोदरा बाईपास, हलोल, कलोल और वेजलपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। यह सुविधा खासकर गोधरा और लुनावाड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है।

यात्री इन बस सेवाओं की एडवांस बुकिंग GSRTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0261-2741630 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags: Surat