जी. डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल का 100 प्रतिशत परिणाम, लगातार 13वें वर्ष रचा सफलता का रिकॉर्ड

सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा में विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने शहर की मेरिट सूची में बनाई जगह

जी. डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल का 100 प्रतिशत परिणाम, लगातार 13वें वर्ष रचा सफलता का रिकॉर्ड

सूरत। जी. डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल  ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी उपलब्धियों की श्रृंखला को जारी रखा है।

लगातार 13 वर्षों से स्कूल उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है और इस बार भी विद्यार्थियों ने साइंस, कॉमर्स तथा ह्यूमैनिटीज तीनों स्ट्रीम में शानदार सफलता दर्ज की।

साइंस स्ट्रीम में सोहम बोराड ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूरत शहर में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए। स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने शहर के टॉप-10 में स्थान बनाया।

इस स्ट्रीम में कुल 59 विद्यार्थी शामिल हुए थे और 6 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में उन्नति जैन 96.2 प्रतिशत, तनय संघवी 95.8 प्रतिशत, रिद्धि केड़िया 95.6 प्रतिशत तथा प्रथम टेकरीवाल 95.4 प्रतिशत अंक के साथ शामिल रहे।

कॉमर्स स्ट्रीम में भाव्या झुनझुनवाला ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए। स्कूल के 6 विद्यार्थियों ने कॉमर्स में शहर की मेरिट सूची में जगह बनाई।

कुल 91 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। कॉमर्स स्ट्रीम में नियति तयाल ने 98.6 प्रतिशत, आयुष गोयल ने 98.4 प्रतिशत, चेल्शी सावलिया और काश्वी अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत, जय भडानी ने 97 प्रतिशत और अभिषेक जोधाणी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में ध्रुवी भरतभाई वसरा ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सूरत शहर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्ट्रीम में 2 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

स्कूल के कुल 152 विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। इनमें 58 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 50 विद्यार्थियों ने 80 से 89 प्रतिशत, 36 विद्यार्थियों ने 70 से 79 प्रतिशत और 8 विद्यार्थियों ने 60 से 69 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए। स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में कुल 22 बार पूर्णांक प्राप्त किए।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. श्रुति अग्रवाल, डायरेक्टर ऑपरेशन्स डॉ. सेजल ठक्कर, हायर सेक्शन डीन बिलाल फैयाज, एसोसिएट डीन सोहेल मकवाना तथा जीडीजीआईएस टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags: Surat PNN