सूरत : साकेत ग्रुप का “स्वदेशी फस्ट ” अभियान, महिलाओं के स्वास्थ्य और संस्कार जागरूकता का संदेश
100 महिलाओं को स्वदेशी सैनिटरी नैपकिन वितरित, मातृत्व दिवस पर बच्चों ने माताओं का तिलक कर किया सम्मान
सूरत। सूरत में साकेत ग्रुप द्वारा “स्वदेशी फर्स्ट” अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और संस्कार जागरूकता को लेकर एक विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 100 महिलाओं को स्वदेशी सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए और महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
मातृत्व दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं का तिलक कर सम्मान किया और भारतीय संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा, जहां माताओं और बच्चों के बीच आत्मीयता और सम्मान की भावना देखने को मिली।
आयोजकों द्वारा उपस्थित महिलाओं और बच्चों के लिए झालमुड़ी और आइसक्रीम वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।
साकेत ग्रुप के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य, संस्कार और स्वदेशी जागरूकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
