सूरत : श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम भजन संध्या का आयोजन, नव निर्वाचित पार्षदों का हुआ सम्मान

भटार स्थित विश्वकर्मा मंदिर में देर रात तक गूंजे भक्ति गीत, बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद

सूरत : श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम भजन संध्या का आयोजन, नव निर्वाचित पार्षदों का हुआ सम्मान

सूरत। सूरत के भटार क्षेत्र स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर सत्संग भवन में शुक्रवार रात श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल (सुथार समाज) और श्री विश्वकर्मा जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में “एक शाम श्री विश्वकर्मा भगवान के नाम” भजन संध्या एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सूरत महानगरपालिका के नव निर्वाचित भाजपा पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। समारोह में समाज के लोगों की बड़ी उपस्थिति रही और देर रात से लेकर सुबह 4:15 बजे तक भक्ति संगीत का माहौल बना रहा।

भजन संध्या में मुख्य कलाकार के रूप में हेमन्तजी वैष्णव, पुजारी राजुदासजी वैष्णव, भक्तिसिंहजी, लिखमारामजी और राहुलजी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर देवेन्द्र बोकाडिया, रश्मि साबू, अशोक पोखरना, विमल गर्ग, नरपतसिंह चूंडावत, छैलसिंह और अतुल मोहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह का संचालन श्रवण धामु ने किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष मोहनराम सहित सुरेश, रामदेव, तिलोकचंद, मंगलाराम, बाबूलाल, देवाराम, तेजाराम, छगन, कमलेश, खानूराम, धर्मेश और अन्य समाजजन मौजूद रहे।

Tags: Surat