सूरत : एसएमए की 216वीं साप्ताहिक बैठक में व्यापारिक मंदी पर गहन चर्चा

वैश्विक परिस्थितियों के कारण नए वित्तीय वर्ष की कमजोर शुरुआत, भारत व्यापार महोत्सव 2026 में भागीदारी का आह्वान

सूरत : एसएमए की 216वीं साप्ताहिक बैठक में व्यापारिक मंदी पर गहन चर्चा

सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन (एसएमए) की 216वीं नियमित साप्ताहिक समस्या समाधान बैठक रविवार, 3 मई 2026 को माहेश्वरी भवन, सिटी लाइट, सूरत में आयोजित की गई। यह बैठक प्रातः 9:30 से 10:30 बजे तक एसएमए प्रमुख नरेन्द्र साबू, पंच पैनल एवं कोर कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में 145 व्यापारियों ने भाग लिया, जिसमें समस्या समाधान के लिए प्राप्त 5 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें से एक आवेदन का मौके पर ही आपसी संवाद के माध्यम से समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को पंच पैनल एवं लीगल टीम को आगे की प्रक्रिया के लिए सौंपा गया है।

बैठक की शुरुआत में व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत को बेहद कमजोर बताया। वैश्विक अशांति, युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल, मुद्रा विनिमय दर और महंगाई में वृद्धि से व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अप्रैल माह में केवल 40 से 50 प्रतिशत तक ही व्यापार हो पाया है और आने वाले समय में भी स्थिति में सुधार की उम्मीद कम जताई जा रही है। वर्तमान हालात को देखते हुए पूरे वित्तीय वर्ष में 25 से 30 प्रतिशत तक व्यापार में गिरावट की आशंका व्यक्त की गई।

सेमिनार सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भरत भाई हरियाणी तथा भारत व्यापार महोत्सव 2026 (भारत मंडपम, नई दिल्ली) के सीईओ विक्रांत को आमंत्रित किया गया। उन्होंने सूरत के टेक्सटाइल व्यापारियों से इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में देशभर के उत्पादों का प्रदर्शन होगा और लगभग 12 लाख देशी-विदेशी आगंतुक इसमें शामिल होंगे। उन्होंने सूरत के व्यापारियों को इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

बैठक का समापन स्वादिष्ट अल्पाहार के साथ हुआ। इस अवसर पर एसएमए परिवार के कई प्रमुख सदस्य, जिनमें राजेश बंसल, सुरेंद्र भंसाली, अजय अजमेरा, चंपालाल बोथरा, सुरेश मालपानी, विनीत काबरा, अनिल दासवानी, मनोज अग्रवाल, रामकिशोर बजाज, अरविंद जैन, मुकेश अग्रवाल, केवल भाई असीजा, संजय अग्रवाल, गौरव भसीन, जितेंद्र सुराणा, संदीप अग्रवाल, राजीव उमर, राम रतन वोहरा और सुरेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

एग्जिबिशन और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा व्यापार का विस्तार : नरेंद्र साबू

D03052026-02

सूरत मर्कन्टाइल एसोसिएशन के प्रमुख नरेंद्र साबू ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में व्यापारियों को हताश न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि व्यापार के हर अवसर को सोच-समझकर और परखकर आगे बढ़ना चाहिए, तभी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि सूरत के व्यापारी जो उत्पाद और वस्तुएं तैयार करते हैं, उन्हें पूरे देश में समान स्तर पर पहचान और एक्सपोज़र मिलना आवश्यक है। इसके लिए एग्जिबिशन एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है, जहां व्यापारी अपने उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित कर सकते हैं। साबू ने व्यापारियों को यह भी सुझाव दिया कि शेयर बाजार में निवेश करते समय सही दिशा देने वाले अनुभवी व्यक्ति के संपर्क में रहना चाहिए, जिससे उन्हें अधिक लाभ मिल सके और जोखिम कम हो।

Tags: Surat