सूरत : शहर  में ड्रॉपआउट बच्चों को फिर स्कूल से जोड़ने की पहल,नगर निगम अधिकारियों ने किया क्षेत्र दौरा

सेंट्रल ज़ोन में घर-घर जाकर बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया

सूरत : शहर  में ड्रॉपआउट बच्चों को फिर स्कूल से जोड़ने की पहल,नगर निगम अधिकारियों ने किया क्षेत्र दौरा

सूरत। शहर में सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश पर सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में अधिकारियों और स्कूल स्टाफ ने विभिन्न इलाकों का दौरा कर ड्रॉपआउट बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क किया।

इस अभियान के तहत कादर शाह नाल, छपन्न चाल और रुदरपुरा क्षेत्र में जाकर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल में प्रवेश लेने और पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया और बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल से जुड़े रहने की अपील की।

अभियान में डॉ. प्रदीप उमरीगर (मेडीकल हेल्थ ऑफिसर,एसएमसी), डॉ. फेनिल पटेल , डॉ. अमित पटेल (डिप्टी हेल्थ ऑफिसर, सेंट्रल ज़ोन), रमेशभाई पटेल (URC, रांदेर सेंट्रल ज़ोन), हर्षिलाबेन (CRC CO) सहित स्कूल नंबर-18 और स्कूल नंबर-28 के प्रिंसिपल एवं स्टाफ मौजूद रहे।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल के बाद अधिक से अधिक ड्रॉपआउट बच्चे दोबारा स्कूलों में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे।

Tags: Surat