सूरत :  बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सूरत में अत्याधुनिक “फिजिटल शाखा वीआईपी रोड ” का शुभारंभ

सूरत :  बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सूरत में अत्याधुनिक “फिजिटल शाखा वीआईपी रोड ” का शुभारंभ

सूरत।सूरत, 14 मई 2026: भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बडोदा द्वारा आज सूरत शहर में अपनी अत्याधुनिक “फिजिटल शाखा वीआईपी रोड” का शुभारंभ किया गया । इस आधुनिक शाखा का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री ललित त्यागी जी के कर कमलों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर श्री ललित त्यागी जी ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा आज ग्राहकों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर तकनीकी नवाचारों को अपनाने हेतु प्रतिबद्ध है ।

उन्होंने कहा कि “फिजिटल शाखा” डिजिटल तकनीक और व्यक्तिगत बैंकिंग सेवाओं का एक अभिनव समन्वय है, जो ग्राहकों को सहज, सुरक्षित एवं स्मार्ट बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है । इस प्रकार की “फिजिटल शाखा” सूरत अंचल के अंतर्गत खुलने वाली पहली शाखा है ।

नई “फिजिटल शाखा” में ग्राहकों को स्वचालित बैंकिंग, डिजिटल माध्यम से खाता खोलना, पासबुक अद्यतन करना, नकदी जमा एवं निकासी आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।

साथ ही, बैंक के वर्चुअल सहायक ADI एवं आभासी रिलेशनशिप मैनेजर AdITI, ग्राहकों को 24x7 बैंकिंग सहायता प्रदान करेंगे । फिजिटल शाखा में स्वचालित कियोस्क, टैब और अन्य इंटरैक्टिव डिजिटल उपकरण शामिल हैं, साथ ही ग्राहक की बातचीत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर संभव हो सकती है ।

इस शाखा में अन्य आधुनिक एवं तकनीक आधारित बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी ।

उद्घाटन समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा सूरत अंचल के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्री के के सिंह, उप महाप्रबंधक (अनुपालन एवं आश्वासन) श्री निर्मल पटेल, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास) श्री भरतकुमार चावड़ा, उप महाप्रबंधक (ज़ेडआईएडी) श्री जगजीत कुमार, सूरत शहर क्षेत्र के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख श्री मुकेश नवल, शाखा प्रबन्धक श्री शशि कुमार सिंह के अतिरिक्त बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।