सूरत में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देवसर माता मंदिर परिसर में बैठक आयोजित, 17 से 31 मई तक चलने वाले धार्मिक आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत
सूरत। शहर में 17 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाले “सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को देवसर माता मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 13 5 2026 को आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, शोभायात्रा की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बर्नपुर आसनसोल से पधारे गुड्डू जी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन से जुड़ी कुछ अंतिम व्यवस्थाएं गुरुजी के आगमन के बाद 16 मई को होने वाली बैठक में तय की जाएंगी।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम को लेकर कई सदस्यों ने अपने सुझाव और विचार भी रखे, जिनके क्रियान्वयन पर सकारात्मक चर्चा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुलचंद बजाज, प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सूरत शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, तापी उड़ान शाखा अध्यक्षा मनीषा कजारिया सहित सुनील बेरलिया, सुनीता बेरलिया, शिव कुमार अग्रवाल, दिशा लोहिया, राजेंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश केडिया, संजय डालमिया, सतीश गुप्ता, शिव हरी जगमनिया, गुड्डू जगवानिया और कमल कुमार समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहयोग के प्रति उत्साह दिखाते हुए सखी मंडल की अध्यक्षा और महिला सदस्यों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि सामूहिक सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम भव्य और सफल रूप में संपन्न होगा।
