सूरत : मेगा RAM डिस्बर्समेंट एवं आउटरीच कैंप में सूरत ज़ोन की सहभागिता
सूरत, 08 मई 2026: इंडियन बैंक के एफजीएमओ मुंबई के अंतर्गत आने वाले सूरत ज़ोन ने महाराष्ट्र, गुजरात एवं गोवा में आयोजित मेगा RAM डिस्बर्समेंट एवं आउटरीच कैंप में सक्रिय सहभागिता की।
यह अभियान इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति तथा एफजीएमओ मुंबई के एफजीएम श्री प्रणेश कुमार एवं सूरत से श्री प्रकाशराव निमजे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान मुंबई एफजीएमओ ने विभिन्न RAM क्षेत्रों के तहत ग्राहकों को कुल ₹1,048 करोड़ के ऋण वितरित किए। कुल स्वीकृत राशि में से MSME क्षेत्र का प्रमुख हिस्सा ₹634 करोड़ का रहा।
जिसमें से सूरत ज़ोन ने विभिन्न रिटेल, एग्रीकल्चर एवं MSME (RAM) क्षेत्रों में कुल ₹169 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए।
यह अभियान बैंक की ग्राहक पहुंच को मजबूत करने, MSME, कृषि एवं रिटेल ग्राहकों को सहयोग प्रदान करने तथा समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सूरत ज़ोन ने वित्त वर्ष 2026–27 के दौरान केंद्रित आउटरीच पहलों के माध्यम से व्यवसाय वृद्धि को बनाए रखने एवं ग्राहक सहभागिता को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।
