सूरत : भारत विकास परिषद सूरत मेन शाखा की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न
भावेश ओझा पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, विभिन्न पदों पर नई टीम की घोषणा
सूरत में भारत विकास परिषद की मेन शाखा की वार्षिक सामान्य सभा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं भारत भारती के चेयरमैन सुभाष धवन तथा विशेष अतिथि के रूप में सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर किरण पंड्या उपस्थित रहे।
सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर गुजरात दक्षिण प्रांत के अध्यक्ष धर्मेशभाई शाह और प्रांत कोषाध्यक्ष प्रद्युम्नभाई जरीवाला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शाखा अध्यक्ष भावेश ओझा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों और अनुभवों को साझा किया।
शाखा सचिव किरीट पंड्या ने वर्ष के दौरान किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, वहीं कोषाध्यक्ष श्रीनिवास सूत्रावे ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। चुनाव प्रक्रिया का संचालन प्रांत उपाध्यक्ष दिलीपभाई चश्मावाला ने इलेक्शन कमिश्नर के रूप में किया। उन्होंने भावेश ओझा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुनः निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
नई कार्यकारिणी में किरीट पंड्या को सचिव और विशाल बख्शी को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिला संयोजक विपुलभाई जरीवाला ने कु. भाविका माहेश्वरी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सभा के अंत में किरण पंड्या ने आभार व्यक्त किया और स्वरुचि भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
नई कार्यकारिणी की घोषणा इस प्रकार है। जिसमें अध्यक्ष – भावेश ओझा, उपाध्यक्ष – किशनजी शर्मा, महेशभाई पटेल, मंत्री – किरीटभाई पंड्या, कोषाध्यक्ष – विशालभाई बख्शी, महिला समन्वयक – श्रीमती रोनकबेन ध्रुव, सेवा – दीपक डालमिया, संपर्क – श्रीनिवास सूत्रावे, संस्कार – श्रीमती हिनाबेन देसाई, पर्यावरण – डॉ. योगीता शारदा, युवा – कु. भाविका माहेश्वरी, मीडिया – विनयभाई केजरीवाल, कुटुंब प्रबोधन – सीए विजय अजमेरा, बीकेजे – विकासभाई भंडारी, एन.जी.एस.सी. – श्रीमती मिताबेन पटेल, जी.वी.सी.ए – श्रीमती दीप्तिबेन चासिया का समावेश है।
