सूरत : एनटीपीसी कवास में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन, सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर

मॉक ड्रिल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन

सूरत : एनटीपीसी कवास में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन, सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर

एनटीपीसी कवास में 20 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा सप्ताह का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (HOP) श्रीकांत केरहालकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ स्वाति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीता केरहालकर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यूनिट केजीपीपी के डिप्टी कमांडेंट के.पी.एस. सैनी, सहायक कमांडेंट (फायर) प्रभु प्रसाद सहित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान संयंत्र और टाउनशिप परिसर में विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और मॉक ड्रिल्स का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

समापन समारोह के दौरान एक व्यापक फायर ड्रिल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें एलपीजी, केबल गैलरी, पावर ट्रांसफॉर्मर और नेफ्था टैंक में लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने और उसे बुझाने की विभिन्न तकनीकों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास ने सुरक्षा, साहस और तकनीकी दक्षता के समन्वय को दर्शाते हुए आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को और मजबूत किया। इस आयोजन के माध्यम से एनटीपीसी कवास ने एक बार फिर अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और कर्मचारियों में सतर्कता एवं तत्परता का संदेश दिया।

Tags: Surat