सूरत में इंटर क्लब पिकलबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सिटी जिमखाना बना चैंपियन

लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार हुआ आयोजन, तीन प्रमुख क्लबों ने लिया हिस्सा

सूरत में इंटर क्लब पिकलबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सिटी जिमखाना बना चैंपियन

सूरत। सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 11 और 12 अप्रैल 2026 को लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहला इंटर क्लब “पिकलबॉल टूर्नामेंट” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस टूर्नामेंट में शहर के तीन प्रमुख क्लब—एसडीसीए लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम, सूरत सिटी जिम खाना और सूरत टेनिस क्लब ने भाग लिया। 

टूर्नामेंट का आयोजन एसडीसीए के प्रेसिडेंट कनैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर और सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही आउटडोर स्पोर्ट्स एवं स्पोर्ट्स एरिना डेवलपमेंट कमेटी के कन्वीनर उर्मिल कॉन्ट्रैक्टर तथा टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर अनिल जुनेजा और अश्विन भदानी के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाया गया।

फाइनल मुकाबला सूरत सिटी जिम खाना और सूरत टेनिस क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सूरत सिटी जिमखाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सूरत टेनिस क्लब को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में सदस्य और उनके परिवारजन मौजूद रहे, जिससे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। समापन समारोह में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्रभाई पटेल, क्रिकेट सेक्रेटरी डॉ. नैमेश देसाई, परीक्षितभाई कॉन्ट्रैक्टर, हेमंतभाई जरीवाला, एडवोकेट मनीषभाई पटेल और मयंकभाई देसाई शामिल थे।