सूरत : महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि की पहल, 6 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

बिना दवाइयों के विभिन्न उपचार पद्धतियों से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

सूरत : महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि की पहल, 6 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि, सूरत–2026 के तत्वावधान में न्यू सिटी लाइट स्थित श्री राम योग सेंटर, मेहंदीपुर बालाजी में 6 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना एवं जनसेवा को प्रोत्साहित करना है।

इस शिविर में कायरोप्रैक्टिस, एक्यूप्रेशर, सुजोक, चुंबकीय एवं कंपन चिकित्सा जैसी विभिन्न प्राकृतिक उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन पद्धतियों के माध्यम से नागरिकों को बिना दवाइयों के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर का उद्घाटन बीजेपी की उपाध्यक्ष श्रीमती रितु राठी, सूरत के सुप्रसिद्ध ज्वेलर दीपकभाई चोकसी एवं श्रीमती शीतल चोकसी के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वीरा दृष्टि की चेयरपर्सन वीरा निशा सेठिया, डॉ. सत्यनारायण चौधरी एवं डॉ. जुई चौधरी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सचिव वीरा स्मृति जैन द्वारा मंच संचालन एवं ईश्वर वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात अध्यक्ष वीरा संगीता राठी ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। उपस्थित सदस्यों द्वारा अतिथियों का खेस ओढ़ाकर एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती रितु राठी ने संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं दीपकभाई चोकसी एवं श्रीमती शीतल चोकसी ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में वीरा अलका सांखला, वीरा मीनाक्षी जैन, वीरा रुपाली नीलखे, वीरा चंदू दूगड़, वीरा नीलम जैन, वीरा स्नेहा जैन, वीर पंकज सेठिया, वीर हनुमान राठी, वीर श्रेयांश नीलखे एवं वीर अमित जैन सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अंत में महावीर इंटरनेशनल की टीम ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags: Surat