सूरत से मुंबई जा रहे हेलीकॉप्टर की नवसारी के पास इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी खराबी के चलते भाटा गांव के निकट उतारा गया हेलीकॉप्टर, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित

सूरत से मुंबई जा रहे हेलीकॉप्टर की नवसारी के पास इमरजेंसी लैंडिंग

सूरत। सूरत एयरपोर्ट से मुंबई के जुहू एयरपोर्ट जा रहे एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण नवसारी जिले के भाटा गांव के निकट सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर VT-NIR ने 13 मई 2026 की सुबह लगभग 10:11 बजे Surat Airport से Juhu Airport के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में दो क्रू सदस्य और तीन यात्री सवार थे।

उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने पर पायलट ने एहतियात के तौर पर नवसारी के भाटा गांव के पास हेलीकॉप्टर की सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई। समय रहते उठाए गए कदम के कारण बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। घटना के बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल, संबंधित विभाग द्वारा तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Surat