सूरत : अक्षय तृतीया पर मायूम सूरत जागृति शाखा का सेवा कार्य, 101 मटकों के साथ फल-जूस का वितरण
पीपलोद में ‘अमृतधारा योजना’ के तहत जरूरतमंदों को राहत, सेवा भाव से जुड़ी बड़ी संख्या में सदस्य
सूरत। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मायूम सूरत जागृति शाखा द्वारा पीपलोद क्षेत्र में ‘अमृतधारा योजना’ के अंतर्गत सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 मिट्टी के मटकों के साथ फल और जूस का वितरण कर जरूरतमंदों को राहत प्रदान की गई।
अक्षय तृतीया (आखा तीज) के दिन मटका (कलश) दान को विशेष शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जल से भरे मटके का दान करने से सुख-समृद्धि, लक्ष्मी कृपा और पितरों की प्रसन्नता प्राप्त होती है तथा परिवार में शांति और खुशहाली बनी रहती है।
इस सेवा कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। आयोजन में संस्थापक प्रेरणा भाऊवाला, अध्यक्ष सुनीता खेतान, सचिव मेहा मोदी, कोषाध्यक्ष प्रिया केडिया, ज्वाइंट सेक्रेटरी कुसुम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल सहित कार्यकारी सदस्य और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और सेवा भावना के चलते यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पहल सामाजिक समरसता और मानव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई।
