सूरत : भेस्तान में श्री राम कथा का भव्य आयोजन 17 से

रामेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, आचार्य युवराज पांडे जी महाराज करेंगे कथा वाचन

सूरत : भेस्तान में श्री राम कथा का भव्य आयोजन 17 से

 

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भेस्तान क्षेत्र में श्री राम कथा का भव्य आयोजन आगामी 17 से 24 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मलबेरी हेवन के पीछे स्थित श्री राम कथा प्रांगण, प्रियंका चौकड़ी के पास, भेस्तान, सूरत में संपन्न होगा।

कथा के शुभारंभ से पूर्व 17 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे रामेश्वर महादेव मंदिर, वृंदावन टाउनशिप से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्री राम कथा प्रांगण पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन के दौरान प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का आयोजन होगा। व्यासपीठ से आचार्य युवराज पांडे जी महाराज श्रद्धालुओं को अमृतमयी श्री राम कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

श्री राम कथा की तैयारियों को लेकर मुख्य समिति के मनोज गिरी, ओमप्रकाश चौबे, कपिल पांडे, रामजनक शुक्ला, गुड्डू सिंह, बबलू दूबे, श्रीकांत नारायण और देवेंद्र सिंह सहित सभी संयोजक एवं श्रीराम भक्त सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Tags: Surat