सूरत नगर निगम चुनाव में AAP का बड़ा दांव, 75 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

युवा, पढ़े-लिखे और नए चेहरों पर फोकस, अनुभवी नेताओं को भी मिला मौका

सूरत नगर निगम चुनाव में AAP का बड़ा दांव, 75 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

सूरत। सूरत में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 120 सीटों वाले सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के पहले चरण के लिए 75 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

घोषित सूची में पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को भी प्राथमिकता दी है। पायल सकारिया, रचना हिरपरा और महेश अनधन जैसे नेताओं को फिर से मौका दिया गया है, जिन्होंने पहले नगर निगम में विपक्ष के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 के चुनाव में AAP ने 27 सीटें जीतकर सूरत में खुद को एक मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित किया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल किया था। इस बार AAP सीधे सत्ता में आने का दावा कर रही है।

पार्टी के राज्य संगठन महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि सूरत की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने BJP पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के आरोप लगाते हुए AAP को एक ईमानदार विकल्प बताया।

उम्मीदवारों के चयन में विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। सूची में पाटीदार, ओबीसी, आदिवासी समेत अन्य वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा, शिक्षित युवाओं, वकीलों और समाजसेवियों को भी टिकट देकर पार्टी ने जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति अपनाई है।

AAP का कहना है कि वह पारदर्शी प्रशासन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी और दिल्ली व पंजाब मॉडल को सूरत में लागू करने का प्रयास करेगी।

पार्टी जल्द ही शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस बार का चुनाव मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है, जहां AAP सत्तारूढ़ BJP और कांग्रेस को कड़ी चुनौती देती नजर आ रही है।

सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन AAP कैंडिडेट

वार्ड     कैंडिडेट

01    रेखा ए. त्राडा कल्पेश बारोट प्रफुल रासडिया
02    किरण मेघानी, दया के. पानसुरिया, तुलशी ललैया,परिमल कनानी
03    रिंकल पोशिया, प्रकाश चौधरी, महेश अनधन
04    उषा ए. गोहिल, सेजल मालवीय,पंकज धमेलिया
05    शिल्पा मरकाना, स्मिता नरोला, चित्रेश अनाजवाला
06    काजल घोघारी, पंकज अंबलिया
07    अरुणा पांडव, मुकेश मोर्डिया, प्रतीक काकलोतर    
08    भूपत कोडियातर, सागर सवानी
09    जागृति जानी, जितेश पटेल, राजेश चौहान
11    डोनिका पटेल, रुक्षानाबेन, कल्पेश टांक
12    साहिना मालेक, अश्विन मंगुकिया, फिरोज मालेक
13    आरती वाघेला, जतिन जरीवाला,  अमित राणा
14    शरद भोजविया, नरेश किकानी
15    रमेश जिंजाला,ममता बरैया
16    पायल सकारिया, अस्मिता परमारप्रवीण कातरिया
17    पंकज चावड़ा,  रचना हिरपारा
18    मनीषा राठौड़, भरत प्रजापति,  
19    रईसाबेन शेख, महेंद्र राजपुरोहित
20    वंदना साल्वे, भानुबेन रबारी, आरिफ शाह
21    दिव्या ठक्कर, संदीप छापावाला
22    मोनिका संघवी, गंगा वाघमारे, ध्रुवराज पटेल, रूबिन पटेल
24    उल्हास माली, पृथ्वीराज राजपूत,अहल्यासिंह राजपूत, रीता बी. पटेल
25    मुमताज मुल्तानी, सीमा जावरे, योगेश पाटिल
26    अस्मिता कटारिया, श्रवण जोशी, महेश कुमावत
27    वीना पटेल, विजय पाटिल , विकास मिश्रा
28    मानुषी परमार, विलास पाटिल
29    हर्षिता पाटिल, जीवराम पटेल
30    नीलेश पांभर