सूरत : सुटेक्स को-ऑपरेटिव बैंक ने सीनियर सिटिज़न्स के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सूरत पुलिस साइबर सेल के सहयोग से डिजिटल फ्रॉड से बचाव पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

सूरत : सुटेक्स को-ऑपरेटिव बैंक ने सीनियर सिटिज़न्स के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सूरत। दक्षिण गुजरात के प्रमुख सहकारी बैंक सुटेक्स को-ऑपरेटिव बैंक ने सूरत पुलिस साइबर सेल के साथ मिलकर सीनियर सिटिज़न ग्राहकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 25 मार्च 2026 को सिंगापुरी वाडी, सूरत में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, निवेश धोखाधड़ी (इन्वेस्टमेंट फ्रॉड) और अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों और सुरक्षा उपायों पर भी मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन कमल विजय तुलस्यान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसीपी श्वेता डेनियल्स और पी.आई. रणपारिया का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीनियर सिटिज़न ग्राहकों ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Tags: Surat