सूरत : श्री महेश फागोत्सव प्रभात फेरी का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
प्रभात फेरी में करीब 3000 से अधिक माहेश्वरी भाई-बहनों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी
पुणा गांव, मगोब सनिया, माडल टाउन डूंभाल एवं पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में सूरत जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित श्री महेश फागोत्सव प्रभात फेरी का आयोजन अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में बुधवार को होली के अवसर पर हुआ। सूरत जिला माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने बताया कि शुभम हाइट्स मगोब , जलाराम ब्रजभूमि अपार्टमेंट,अक्षर टाउन सर्वेश्वर मन्दिर पर्वत पाटिया क्षेत्र से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी में करीब 3000 से अधिक माहेश्वरी भाई-बहनों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।
पुणा गांव, मगोब सनिया, पर्वत बारडोली , माडल टाउन डूंभाल माहेश्वरी सभा के सचिव महेश पुंगलिया, सुनील बाहेती, श्यामसुंदर धूत, राकेश पुंगलिया ने विस्तार की विभिन्न सोसायटियों का शब्दों से स्वागत किया। प्रभात फेरी संयोजक राजेश झंवर, कन्हैयालाल कल ,राजेश राठी एवं सत्यनारायण कपूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में राधे-कृष्ण की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रभात फेरी के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय सोसायटियों द्वारा मनुहार रखी गई एवं पुष्प वर्षा की गई।
शोभायात्रा में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सचिव अतिन बाहेती, रामसहाय सोनी, मुरली लाहोटी, टीकम असावा,महेश खटोड़ , नारायण पेड़ीवाल, प्रवेश मोहता,दीपक काबरा सहित जिला सभा टीम एवं सभी क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष सचिव की उपस्थिति रही साथ ही कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। पूरे विस्तार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा सिलिकॉन पैलेस पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई।
प्रभात फेरी के अंत में अध्यक्ष दीपक डागा, चेनसुख झंवर, अनिल मनिहार एवं राम अवतार झंवर ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं, भामाशाहों एवं उपस्थिति श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था एवं सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना।
