सूरत : अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया महिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

रेणु अग्रवाल अध्यक्ष, सुधा तुलस्यान सचिव और सुनीता झुंझुनूवाला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

सूरत : अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया महिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया महिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन 18 फरवरी 2026 को किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती रेणु अग्रवाल को अध्यक्ष, श्रीमती सुधा तुलस्यान को सचिव तथा श्रीमती सुनीता झुंझुनूवाला को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्रीमती रश्मि मिहारिया, श्रीमती उमा कैसान, श्रीमती संगीता सुंदरका, श्रीमती मेघा अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती मधु बंसल, श्रीमती सुमन जालान, श्रीमती ललिता बेरीवाल और श्रीमती जुली अग्रवाल को चुना गया।

नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी का स्वागत श्रीमती मीनाक्षी मोदी, श्रीमती मीनाक्षी गोयल, श्रीमती अनीता राजूभाई अग्रवाल और श्रीमती अनीता हरीश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राजू अग्रवाल (पूर्व पार्षद), सचिव विष्णु रेनवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चुनाव अधिकारी गोविंद बजाज, हरीश अग्रवाल (चिड़ावा), संदीप बंसल तथा मुकेश ककरानिया ने नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष राजू अग्रवाल ने निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी का आभार जताया। इसके बाद नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी ने समाज के पदाधिकारियों के साथ गोशाला जाकर गोपूजा की और गौमाता का आशीर्वाद लिया।

Tags: Surat