सूरत : श्रीकांत केरहालकर ने एनटीपीसी कवास के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के अनुभवी अधिकारी, 1989 से एनटीपीसी से जुड़े हैं

सूरत : श्रीकांत केरहालकर ने एनटीपीसी कवास के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

एनटीपीसी कवास को नया नेतृत्व प्राप्त हुआ है। श्रीकांत केरहालकर ने 06 फरवरी 2026 को एनटीपीसी कवास के परियोजना प्रमुख के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। अपने वर्तमान दायित्व से पूर्व वे एनटीपीसी बाढ़ में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के पद पर कार्यरत थे।

श्री केरहालकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और वर्ष 1989 से एनटीपीसी से जुड़े हुए हैं। अपने लंबे और सफल कार्यकाल के दौरान उन्होंने तालचर कानिहा, कहलगांव, मौदा, तालचर थर्मल, तेलंगाना, सीसी-ईओसी तथा बाढ़ सहित एनटीपीसी की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

उन्हें सी एंड आई अनुरक्षण, सी एंड आई इरेक्शन, कमीशनिंग एवं परीक्षण, सुरक्षा तथा प्रचालन एवं अनुरक्षण के क्षेत्रों में व्यापक और गहन अनुभव प्राप्त है। उनकी तकनीकी दक्षता और नेतृत्व क्षमता को संगठन में विशेष रूप से सराहा जाता है। विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि श्रीकांत केरहालकर के कुशल मार्गदर्शन में एनटीपीसी कवास की परियोजना निरंतर प्रगति करेगी और संगठन के दीर्घकालिक लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags: Surat