सूरत : अग्रवाल बिजनेस वूमेन एंटरप्रेन्योर की बैठक संपन्न
अग्रवाल महिलाओं को स्टार्टअप और स्वावलंबन के लिए प्रेरित करने पर जोर
अग्रवाल समाज ट्रस्ट, घुड़दौड़ रोड महिला इकाई द्वारा रविवार को अग्रवाल बिजनेस वूमेन एंटरप्रेन्योर की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अडाजन स्थित एक होटल में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई।
अग्रवाल बिजनेस नेटवर्क (ABN) वूमेन एंटरप्रेन्योर का मुख्य उद्देश्य सूरत शहर की अग्रवाल महिलाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना, उनके व्यापार-व्यवसाय का प्रचार-प्रसार करना तथा आपसी सहयोग के माध्यम से उन्हें स्वावलंबी बनाना है।
बैठक में महिला इकाई की अध्यक्षा रेखा जालान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, जोन-7 की डीसीपी सैफली मैडम भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की कन्वीनर संगीता अग्रवाल, सरला गाड़िया एवं अनीता अग्रवाल का आयोजन व्यवस्था में विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर महिला एंटरप्रेन्योर के रूप में सोनिका बजारी, अभिलाषा अग्रवाल, अनीता नांगलिया सहित सैकड़ों महिलाओं ने अपने-अपने व्यापार और व्यवसाय की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में अग्रवाल युवा इकाई के अध्यक्ष निखिल गर्ग, रौनक मोदी, सचिव अंकुर चंगोई, परिमल राजगढ़िया, साकेत बजाज सहित अग्रवाल बिजनेस नेटवर्क के कई सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, नेटवर्किंग को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।
