वडोदरा : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने गुजरात के पहले ग्रीन रेलवे स्टेशन – एकतानगर का किया दौरा

वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री कुमार को इस खंड पर चल‌ रही परियोजनाओं और मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराया

वडोदरा : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने गुजरात के पहले ग्रीन रेलवे स्टेशन – एकतानगर का किया दौरा

 पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने दिनांक 07 फरवरी 2026 को भारत के सबसे सुंदर और आधुनिक रेलवे स्टेशनों में से एक तथा गुजरात के पहले “ग्रीन रेलवे स्टेशन” एकता नगर का दौरा किया। श्री कुमार ने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री कुमार को इस खंड पर चल‌ रही परियोजनाओं और मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एकता नगर स्टेशन पर ट्रेन परिचालन क्षमता को विस्तार देते हुए एक अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण  प्रस्तावित है। डभोई और एकतानगर रेल खंड में कैटल रन ओवर की घटना को रोकने के लिए मैटल क्रैश बैरियर लगाने का कार्य प्रगति पर है। इससे इस रेल खंड में ट्रेनों की पंक्चुअलिटी में सुधार होगा।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न को साकार करते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत गोधरा स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया जायेगा। इसी प्रकार प्रतापनगर और डभोई स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्य प्रगति पर है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतापनगर और‌ डभोई स्टेशन पर 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में‌ है। इस रेल खंड के कुंदेला‌ और तिलकवाड़ा स्टेशनों को B स्टेशन में परिवर्तित किया गया है, जिससे परिचालन क्षमता के सुधार के साथ साथ सैक्शन कैपिसिटी में वृद्धि संभव होगी।

एकतानगर स्टेशन पर निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार ने आज वडोदरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके के साथ एकता नगर - प्रतापनगर खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने रेल पटरियों की सुरक्षा और परिचालन दक्षता की समीक्षा की।

महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने अपने इस दौरे में वडोदरा मंडल के अधिकारियों से मंडल कार्यालय में संवाद भी किया और मंडल के अधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने वर्क साइट विशेषकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य में संरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने के साथ साथ  कैपेसिटी एनहांसमेंट, बिज़नेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में मजबूती से काम करने पर जोर दिया।  श्री कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके के नेतृत्व और उनकी अधिकारिओं की उपलब्धियों और उनके पारस्पर सहयोग एवं टीम वर्क की सराहना भी की।

Tags: Vadodara