7000 से ज्यादा सफल सर्जरी करने वाले डॉ. कौशिक पटेल अब शेल्बी अस्पताल में

सूरत में अब मिलेगा रोबोटिक घुटना और हिप रिप्लेसमेंट का इलाज, डॉ. कौशिक पटेल के साथ

7000 से ज्यादा सफल सर्जरी करने वाले डॉ. कौशिक पटेल अब शेल्बी अस्पताल में

 गुजरात के प्रसिद्ध, 15 वर्षों के अनुभव वाले और 7000 से अधिक सफल सर्जरी करने वाले रोबोटिक घुटना (Knee) और हिप (Hip) रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. कौशिक पटेल अब शेल्बी अस्पताल, सूरत और वापी में उपलब्ध होंगे।

सूरत: सूरत सहित दक्षिण गुजरात में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में एक बड़ा नाम रखने वाले डॉ. कौशिक पटेल अब 1 फरवरी 2026 से सूरत के प्रतिष्ठित शेल्बी अस्पताल से जुड़ रहे हैं। डॉ. कौशिक के जुड़ने से शेल्बी अस्पताल में अब रोबोटिक घुटना (Knee) और हिप (Hip) रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं और भी मजबूत होंगी।

डॉ. कौशिक पटेल पिछले 15 वर्षों से सूरत में कार्यरत हैं और पहले सहजानंद ऑर्थोपेडिक अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब तक उन्होंने 7,000 से अधिक रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रशिक्षण भी अत्यंत उच्च स्तर की है। उन्होंने एम.एस. (ऑर्थोपेडिक) की पढ़ाई इंदौर से पूरी की है और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट में विशेष फेलोशिप मुंबई, अहमदाबाद और कनाडा से प्राप्त की है।

इस संबंध में डॉ. कौशिक पटेल ने कहा, "समग्र गुजरात में रोबोटिक हिप रिप्लेसमेंट केवल कुछ ही चुनिंदा सेंटर्स पर होता है और सूरत में हम इस अत्याधुनिक पद्धति से बड़ी संख्या में सर्जरी कर रहे हैं। शेल्बी में दो-दो रोबोटिक मशीनों की उपलब्धता से हम मरीजों को और भी अधिक सटीक इलाज प्रदान कर सकेंगे।"

शेल्बी अस्पताल क्यों चुना?

इस पर डॉ. कौशिक पटेल ने कहा, "शेल्बी जैसी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल से जुड़ने से मरीजों को मजबूत 'बैक सपोर्ट' मिलता है। अगर किसी मरीज को अन्य बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर या सांस संबंधी समस्या है, तो एक ही जगह सभी विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध रहती है। 

अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी सुविधाओं और रोबोटिक टेक्नोलॉजी के समन्वय से मरीजों को सर्वश्रेष्ठ परिणाम देना मेरा मुख्य उद्देश्य है।"

डॉ. कौशिक पटेल के इस नए शुरुआत के साथ, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा अन्य राज्यों और देश-विदेश से आने वाले मरीजों के लिए रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट में अंतरराष्ट्रीय स्तर की इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा।

Tags: Surat PNN