सूरत यादव अहीर समाज ट्रस्ट की बैठक में सामाजिक एकजुटता पर जोर
शिक्षा सहायता, भाईचारा और संगठन को मजबूत करने को लेकर हुआ विचार–विमर्श
सूरत यादव अहीर समाज ट्रस्ट द्वारा कतारगाम जोन के बेड रोड स्थित सावता माली समाज की वाड़ी में एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के चित्र के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना, सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना तथा समाज में जागरूकता और संगठन पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक कठिनाई आने पर सहयोग प्रदान करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) आर.आर. अहीर उपस्थित रहे। इसके अलावा समाज की अग्रणी भाजपा नेता एवं बिहार विकास मंडल के अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद यादव, यादव (अहीर) समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश यादव, गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब यादव, सूरत शहर अध्यक्ष रमाशंकर यादव, राममूर्ति यादव, भारत यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक लालदेव यादव, बलिराम यादव, ओमप्रकाश यादव, रमेश यादव, एडवोकेट राजेश यादव, चंद्रकांत पी. यादव और ऋषि यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यादव समाज के पदाधिकारी, अग्रणी सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत सभी ने एक साथ सुरुचिपूर्ण भोजन, दही-चूड़ा और आलूदम का आनंद लेकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
