सूरत : फोस्टा की पहल पर कपड़ा बाजार क्षेत्र में ट्रैफ़िक सुधार हेतु पीले पट्टे की मार्किंग शुरू होगी

फोस्टा पदाधिकारियों और एसएमसी अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन

सूरत : फोस्टा की पहल पर कपड़ा बाजार क्षेत्र में ट्रैफ़िक सुधार हेतु पीले पट्टे की मार्किंग शुरू होगी

सूरत। फेडरेशन ऑफ़ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (फोस्टा) द्वारा पूर्व में सूरत महानगरपालिका (एसएमसी) के समक्ष कपड़ा बाजार क्षेत्र में ट्रैफ़िक व्यवस्था सुधारने हेतु मुख्य मार्गों पर पीले पट्टे (पिला पट्टा मार्किंग) किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था।

इसी संदर्भ में आज फोस्टा पदाधिकारियों और सूरत महानगरपालिका के संबंधित अधिकारियों ने कपड़ा बाजार क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ट्रैफ़िक व्यवस्था एवं पार्किंग अनुशासन को बेहतर बनाने हेतु चिन्हांकन (मार्किंग) कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

फोस्टा ने हमेशा से कपड़ा बाजार में सुगम व्यापार, सुचारु आवागमन और बेहतर ट्रैफ़िक अनुशासन के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ संवाद और सहयोग की भावना रखी है।

फोस्टा के अनुसार, यह पीला पट्टा मार्किंग व्यवस्था बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित करने, यातायात को सुचारु बनाने और व्यापारियों व आम नागरिकों दोनों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

फेडरेशन ने इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही इसके कार्यान्वयन से सूरत के कपड़ा बाजार क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वातावरण सुनिश्चित होगा।