वडोदरा पुल हादसाः पादरा के युवाओं ने दिखाई मानवता, राहत-बचाव कार्य में जुटे 4000 से अधिक युवा

स्थानीय विधायक चैतन्य सिंह झाला तत्काल मौके पर पहुंचे और स्वयं राहत व बचाव कार्यों में जुट गए

वडोदरा पुल हादसाः पादरा के युवाओं ने दिखाई मानवता, राहत-बचाव कार्य में जुटे 4000 से अधिक युवा

वडोदरा के पादरा तालुका के मुजपुर और गंभीरा गांव को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा मंगलवार सुबह लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच ढह गया। हादसे 
की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक चैतन्य सिंह झाला तत्काल मौके पर पहुंचे और स्वयं राहत व बचाव कार्यों में जुट गए।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधायक झाला से फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने राहत अभियान की 
निगरानी और मार्गदर्शन करते हुए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक झाला के नेतृत्व में मुजपुर, एकलबारा और पादरा क्षेत्र के 4,000 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से बचाव कार्य में हिस्सा लिया। प्रशासन ने युद्धस्तर 
पर राहत अभियान शुरू किया, जिसमें बुलडोजर की मदद से कीचड़ साफ कर मार्ग सुगम बनाया गया। साथ ही राहत कार्य में लगे लोगों के लिए पेयजल, 
चाय और नाश्ते की समुचित व्यवस्था भी की गई।

घटनास्थल पर मौजूद युवाओं ने निःस्वार्थ भाव से सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी 
तरह की अफवाह से दूर रहने की अपील की गई है। इस दुर्घटना के बावजूद, पादरा के युवाओं और प्रशासन की तत्परता ने यह दिखा दिया कि संकट के 
समय में एकजुटता और सेवा ही सबसे बड़ा उत्तर है।

Tags: Vadodara