सूरत : केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने 8 दिव्यांगों को भेंट की ई-ट्राईसाइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर नया कदम

सूरत में पहली बार एक साथ चार भाइयों और चार बहनों को मिली सौगात, सम्मानजनक जीवन जीने में मिलेगी मदद

सूरत : केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने 8 दिव्यांगों को भेंट की ई-ट्राईसाइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर नया कदम

सूरत: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने आज सूरत में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए देश में पहली बार एक साथ 8 दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिलें भेंट कीं।

इस अवसर पर दिव्यांगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि यह सौगात उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करेगी।

सूरत के ये आठ दिव्यांगजन - जिनमें चार भाई और चार बहनें शामिल हैं - पहले से ही कढ़ाई, बुक बाइंडिंग, पेपर वितरण, और कंकोत्री व कार्ड बनाने जैसे विभिन्न कार्यों में संलग्न होकर आत्मनिर्भरता का परिचय दे रहे हैं।

ई-ट्राईसाइकिल मिलने से अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने दैनिक कार्यों को और भी सुगमता से कर पाएंगे। सभी लाभार्थियों ने केंद्रीय मंत्री पाटिल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष  परेश पटेल, वीएनएसजीयू के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य एवं मेडिकल संकाय के डीन डॉ. महेंद्रसिंह चौहान, नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल कड़ीवाला, टीएंडटीवी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य किरण दोमडिया, नर्सिंग एसोसिएशन के संजय परमार, बिपिन मेकवान, वीरेन पटेल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस पहल को दिव्यांग समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।