सूरत : गुजरात स्थापना दिवस पर INS सूरत का सूरत बंदरगाह पर भव्य स्वागत

सूरत : गुजरात स्थापना दिवस पर INS सूरत का सूरत बंदरगाह पर भव्य स्वागत

देश की रक्षा में नया आयाम जोड़ने वाला अत्याधुनिक युद्धपोत, राज्यसभा सांसद और नौसेना अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ स्वागत

गुजरात स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत INS सूरत का सूरत के हजीरा स्थित अडानी पोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, राज्यसभा सांसद गोविंद भाई ढोलकिया, स्थानीय प्रशासन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।  

समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा नौसेना वेशभूषा में प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।  

इस मौके पर नौसेना कमांड अधिकारी ने INS सूरत की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह डिस्ट्रॉयर क्लास युद्धपोत है, जो पनडुब्बी रोधी, सतह से सतह और सतह से वायु रक्षा संचालन में पूरी तरह सक्षम है। यह युद्धपोत भारतीय रक्षा निर्माण की आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता का प्रतीक है।  

D01052025-08

सांसद गोविंद ढोलकिया ने इसे "सूरत और पूरे गुजरात के लिए गर्व का क्षण" बताया और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नौसेना का गौरवशाली क्षण है, जिसे गुजरात स्थापना दिवस पर यहां लाकर एक ऐतिहासिक पहचान दी गई है। उऩ्होंने बताया गया कि INS सूरत अगले दो दिनों तक पोर्ट पर आम जनता और अधिकारियों के अवलोकन हेतु रहेगा, जिसके बाद वह अपने निर्धारित नौसेना गंतव्य की ओर रवाना होगा। यह आयोजन ना केवल गुजरात के लिए एक सम्मान का विषय बना, बल्कि सूरत को राष्ट्रीय रक्षा मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाई। 

Tags: Surat