सूरत : हजीरा-घोघा रो-रो फेरी से युवक का समुद्र में गिरा, रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा

युवक के समुद्र में गिरने के कारणों की जांच जारी

सूरत : हजीरा-घोघा रो-रो फेरी से युवक का समुद्र में गिरा, रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा

सूरत : हजीरा-घोघा मार्ग पर चलने वाली रो-रो फेरी से एक युवक के समुद्र में गिरने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही चालक दल के सदस्यों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को बचा लिया और हजीरा पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 8 बजे घोघा से हजीरा के लिए रवाना हुई रो-रो फेरी में सवार एक 25 वर्षीय युवक हजीरा पहुंचने से पहले समुद्र में गिर गया। यह घटना जहाज के तट से लगभग 11 समुद्री मील दूर हुई। युवक के गिरने की सूचना मिलते ही जहाज पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे बचाने के लिए जीवनरक्षक उपकरण का उपयोग किया और उसे सुरक्षित जहाज पर लाया।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक अचानक चक्कर खाकर जहाज से गिर गया। हालांकि, पुलिस इस मामले में युवक से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags: Surat