सूरत : दीपिका पटेल आत्महत्या मामला, पार्षद चिराग सोलंकी से दोबारा गहन पूछताछ

सर्जिकल दस्ताने और संदिग्ध गतिविधियां, सवालों के घेरे में पार्षद

सूरत : दीपिका पटेल आत्महत्या मामला, पार्षद चिराग सोलंकी से दोबारा गहन पूछताछ

सूरत : सूरत में भाजपा महिला मोर्चा की नेता दीपिका पटेल की रहस्यमयी मौत का मामला गहराता जा रहा है। इस मामले में मुख्य संदिग्ध पार्षद चिराग सोलंकी से पुलिस ने बुधवार को दूसरी बार ढाई घंटे तक गहन पूछताछ की। पूरे बयान की वीडियोग्राफी भी की गई।

जांच एजेंसियों को चिराग सोलंकी की कई गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। घटना के दिन वह सर्जिकल दस्ताने पहनकर दीपिका के घर पहुंचे थे, जिसने जांचकर्ताओं को हैरान किया है। इसके अलावा, दीपिका के शव को नीचे उतारने, पुलिस को सूचना देने में देरी, और घटनास्थल से सबूतों को मिटाने के प्रयास जैसे कई तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीपिका और चिराग के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। घटना से कुछ घंटे पहले दोनों के बीच हुई बातचीत के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है।

दीपिका के परिजनों ने भी चिराग सोलंकी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Tags: Surat