सूरत : श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 2 जनवरी से
व्यास पीठ से देवी चित्रलेखाजी अमृतरुपी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगी
श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा सृजित श्री श्याम प्रसार मंडल महिला इकाई एवं पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 8 जनवरी 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम वेसू वीआईपी रोड स्थित सीबी पटेल ग्राउंड पर निर्मित श्री वृंदावन धाम पर होगा। जिसमें व्यास पीठ से कथा वाचक देवी चित्रलेखाजी प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक अपने मुखारविंद से भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेगी।
अध्यक्ष शिवप्रसाद पोद्दार ने बताया कि 2 जनवरी को सुबह 7.30 बजे श्री श्याम मंदिर से कथा स्थल तक कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में करीब 1100 महिलाएं चुनरी परिवेश में कलश लेकर चलेगी। महिला मंडल अध्यक्षा संतोष गाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में अग्र मिलन एवं अग्र मिलन महिला इकाई भी सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है। व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।