वडोदरा : भीषण गर्मी से कर्जन एवं वाघोडिया के युवक की संदिग्ध मौत

14 पुरुष और चार महिलाओं समेत 18 प्रभावित लोगों का सयाजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

वडोदरा : भीषण गर्मी से कर्जन एवं वाघोडिया के युवक की संदिग्ध मौत

कुल्हाड़ी का आविष्कार कर और विकास के नाम पर पेड़ को काटकर इंसान अपने विनाश को न्यौता देता है। बढ़ती गर्मी के कारण कर्जन और वाघोडिया के दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई। जबकि 14 पुरुष और चार महिलाओं समेत 18 प्रभावित लोगों का सयाजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण करजन के वलिनगरी निवासी 27 वर्षीय किशन शंकर राठौड़ 26 तारीख को शाम 7:40 बजे अपने घर पर थे, तभी गर्मी के कारण उन्हें अचानक ऐंठन हुई। इसके कारण उन्हें कर्जन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि उनकी मौत लू लगने से हुई है।

शहर के सोमा तालाव के पास रहने वाले 41 वर्षीय रणजीत सुमन तडवी जब वाघोडिया तालुका के पौलाईपुर गांव में ए-वन कैफे में काम कर रहे थे, तो छत पर तिरपाल लगाते समय गर्मी के कारण उनकी संदिग्ध मौत हो गई। वाघोडिया पुलिस के मुताबिक आशंका है कि बिजली का झटका लगा होगा। वहीं अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान गर्मी से परेशान 14 पुरुष और चार महिला मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रशासन की ओर से एक आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है।

Tags: Vadodara