सूरत : शारजाह के लिए उड़ान शुरू होने से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी

पहली बार सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एक महीने में 12 हजार के पार हो गई

सूरत : शारजाह के लिए उड़ान शुरू होने से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ी

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहली बार फरवरी 2024 में सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 12,239 तक पहुंच गई है। वर्तमान में, सूरत हवाई अड्डे से शारजाह और दुबई के लिए  तीन उड़ानें संचालित होती हैं। इसलिए विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

शारजाह के लिए पहली विदेशी उड़ान सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वर्ष 2018-19 में शुरू हुई। जो सप्ताह में दो दिन उड़ान भरती थी। इसी बीच कोरोना की दस्तक से विदेश उड़ान पर फिर से ग्रहण लग गया। इसके बाद शारजाह के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरने लगी। इस बीच दिसंबर माह में सप्ताह में चार दिन सूरत-दुबई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। फरवरी माह से दुबई के लिए एक और फ्लाइट शुरू होने से इसकी संख्या बढ़ गई है। जिसकी संख्या अब बढ़ाकर सप्ताह में पांच दिन कर दी गई है। 

वर्तमान में सूरत से केवल तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं। जिसमें केवल 78 विमानों की आवाजाही के दौरान एक महीने में सूरत से 12,239 यात्रियों ने विदेश यात्रा की। जबकि पुणे से 107 विमानों की आवाजाही से केवल 13,590 यात्रियों ने विदेश यात्रा की है। मार्च महीने में सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुणे को पछाड़ देगा। एयरलाइन कंपनियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अप्रैल से फरवरी तक सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 12,54,966 यात्री दर्ज किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में सूरत एयरपोर्ट पर जनवरी महीने में सबसे ज्यादा 1,35,963 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। जिसमें दुबई के लिए उड़ान शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या बढ़कर 12,239 हो गई है।

पहली बार एक महीने में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 12,239 के करीब पहुंच गई है। फरवरी 2024 में 1,09,993 घरेलू और 12,239 अंतरराष्ट्रीय यात्री दर्ज किए गए। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से वित्तीय वर्ष 2023-24 में यात्रियों की संख्या 14 लाख होने का अनुमान है। 2019 की तुलना में 2023-24 में हवाई किराए में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद सूरत से यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Tags: Surat