सूरत : रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले हेमिल का 26 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार 

वेलंजा से उमरा गांव तक शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

सूरत : रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले हेमिल का 26 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार 

रूस और यूक्रेन के बीच काफी समय से युद्ध चल रहा है। इस लड़ाई में सूरत के 23 साल के हेमिल अश्विन मांगुकिया की जान चली गई। यूक्रेनी मिसाइल हमले में जान गंवाने के 25 दिन बाद हेमिल का शव 16 मार्च को सूरत पहुंचा। हामिल की मौत के 26वें दिन रविवार को वेलंजा के उमरा गांव मे अंतिम संस्कार किया गया।

सूरत से करीब 12 युवक एजेंट के माध्यम से रोजगार के लिए रूस गए थे, जिनमें हेमिल मांगुकिया भी शामिल था। रुस में रोजगार के लिए आए युवकों को यूक्रेन के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए मजबूर कर उन्हे युध्द में शामिल किया गया जहा। युद्ध में मिसाइल हमले में हेमिल की मौत हो गई थी।

रूस में कुछ भारतीयों को 'सहायक' के रूप में काम पर रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किया गया। रूस में फंसे ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से हैं। इन लोगों के हाथों में बंदूकें भी पकड़ा दी गई हैं।

गौरतलब है कि इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास रूस में फंसे नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा करेगा। हम इसके लिए रूसी सरकार से लगातार संपर्क में हैं।' कुछ भारतीय नागरिकों ने रूसी सेना में 'सहायक' के रूप में काम करने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।'

Tags: Surat