सूरत :  रोड शो के दौरान समर्थकों का अभिवादन पाने में विजय मुहूर्त चूके पाटिल, अब कल करेंगे नामांकन

नवसारी सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीआर पाटिल अब कल शुक्रवार को फोर्म भरेंगे

सूरत :  रोड शो के दौरान समर्थकों का अभिवादन पाने में विजय मुहूर्त चूके पाटिल, अब कल करेंगे नामांकन

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार अपने फॉर्म भर रहे हैं । आज गुजरात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल फॉर्म भरने के लिए सूरत से नवसारी गए थे।  मां का आशीर्वाद लेकर घर से निकले सी.आर. पाटिल के कारवां में मुख्यमंत्री समेत कई नेता शामिल हुए। विजय संकल्प रैली के लिए निकले पाटिल लोगों की भीड़ के कारण विजय मुहूर्त के समय पर कलेक्टर कार्यालय नहीं पहुंचे। इसलिए आज फॉर्म भरने से परहेज किया अब वह कल शुक्रवार को अपना नामांकन करेंगें।

नवसारी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सी.आर. पाटिल ने सीएम भूपेन्द्र पटेल, हर्ष संघवी और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाली। रैली नवसारी स्थित केंद्रीय कार्यालय से शुरू हुई। पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने फूलों से सजी कार में रैली की। रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे। रैली में महिलाएं गरबा खेलती नजर आईं तो गीता रबारी ने गरबा गाए।  रैली के दौरान पुलिस की भी कड़ी व्यवस्था की गई है। इस बीच, पाटिल विजयमुर्हत 12.39 तक कलेक्टर कार्यालय नही पहुंच पाए। विशाल रैली और हजारों कार्यकर्ता समर्थकों की भीड के बीच अभिवादन पाने के दौरान पाटिल विजय मुर्हुत तक कलेक्टर कार्यालय नही पहुंचे अब वे शुक्रवार 19 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे। नवसारी में हजारों की भीड़ के साथ रोड शो कर पाटिल वापस सूरत लौटे।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुजरात समेत देश में लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर एक ही दिन 7 मई को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। अभ्यर्थी 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। कल रामनवमी की छुट्टी के बाद आज गुरुवार को राज्य की कुछ बची सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवार पर्चा भरने पहुंचे। सी. आर. पाटिल को आज फॉर्म भरना था लेकिन वे विजयमुर्हत से चूक गए। तो अब फॉर्म कल शुक्रवार को भरा जाएगा।

Tags: Surat