'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' की हुई मौत, नहाने को माना जा रहा है कारण

'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' की हुई मौत, नहाने को माना जा रहा है कारण

94 साल की उम्र में अमौ हाजी का रविवार को ईरीन के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में निधन हो गया

'दुनिया के सबसे गंदे आदमी' के रूप में प्रसिद्ध हाजी की 94 साल की उम्र में मौत हो गई है। अमौ हाजी को नहाना-धोना पसंद नहीं था। वह अविवाहित थे। अमौ हाजी का रविवार को ईरीन के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में निधन हो गया। वे देजगाह गांव में अकेले रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। दुनिया के सबसे गंदे आदमी का नाम अमौ हाजी था।

नहाने से था परहेज, बीमार होने का था डर


आपको बता दें कि कई साल से न नहाने की वजह से हाजी की त्वचा काली पड़ गई थी। उसके आहार में सिर्फ सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी शामिल था। बीमार होने के डर से नहाने से परहेज करने वाला अमौ हाजी कालिख से ढके और एक सिंडर-ब्लॉक की झोंपड़ी में रह रहे थे। अमौ हाजी का मानना था कि सफाई उन्हें बीमार कर देगी। अमौ हाजी ने करीब 50 साल से अधिक समय से पानी और साबुन का इस्तेमाल नहीं किया था। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार उसे साफ करने का प्रयास किया लेकिन उसने इनकार कर दिया। कुछ महीने पहले बहुत मनाने पर हाजी आखिरकार दबाव में आकर नहा लिया। 

नहाने के बाद बिगड़ी तबियत


ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार, नहाने के कुछ दिन बाद हाजी बीमार हो गया और रविवार को उसकी मौत हो गई।  कई पुरानी तस्वीरों में वह सिगरेट पीते नजर आता है। एक तस्वीर में हाजी चार सिगरेट एक साथ पीते दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि सबसे लंबे समय तक न नहाने का रेकॉर्ड हाजी के नाम था लेकिन कुछ लोग इस पर सवाल उठाते हैं। दावा किया जाता है कि साल 2009 में एक भारतीय शख्स को ब्रश किए और नहाए हुए 35 साल हो गए थे। हालांकि इसके बाद उसके साथ क्या हुआ स्पष्ट नहीं है।

जानवरों का सड़ा मांस खाना पसंद 


हाजी को खाने में जानवरों का सड़ा हुआ मांस पसंद था। उन्हें पॉर्कुपाइन का मांस खाना पसंद था। इसके अलावा ये भी बताया जाता है कि हाजी एक साथ पांच सिगरेट जलाकर पी जाते थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक, 2013 में अमौ हाजी के जीवन के बारे में "द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी" नामक एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई थी। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपना जीवन कैसे जीते हैं।