वारेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे का शेयर है दुनिया में सबसे महंगा, जानें क्या है कीमत और क्या रहा रूस-यूक्रेन जंग का इस पर प्रभाव

वारेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे का शेयर है दुनिया में सबसे महंगा, जानें क्या है कीमत और क्या रहा रूस-यूक्रेन जंग का इस पर प्रभाव

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के चलते दुनियाभर के शेयरबाज़ारों में काफी कड़की आई है। हालांकि इन सबके बीच भी दुनिया का सबसे महंगा शेयर बने बर्कशायर शेयर की कीमतों में इजाफा देखने मिला है। बर्कशायर हेथवे के एक शेयर की कीमत पाँच लाख डॉलर हो गई है। यदि भारतीय चलण में इसकी गिनती की जाये तो एक शेयर की कीमत 3.80 करोड़ रुपये हो जाएगी। बता दें कि इस कंपनी का संचालन दुनिया के सबसे धनवान व्यक्तियों में से एक वारेन बफेट करते है। बता दें कि भारतीय शेयर बाज़ारों में सबसे बड़ा शेयर मद्रास रबर फेक्टर (MRF) कंपनी का है। बुधवार को इसके एक शेयर कि कीमत 68243 रुपये थी।
बर्कशायर क्लास 6 का शेयर साल 2022 में 10 प्रतिशत तक बढ़े है। जो कि स्टैंडर्ड एंड पूअर्स इंडेक्स के 12 प्रतिशत नेगेटिव से बिलकुल ही विपरीत है। जिकों कार इंश्योरंस बीएनएसएफ़ रेलरोड और बर्कशायर हेथवे एनर्जी के डैम पर वारेन कि कंपनी ने इस बार 27.46 अरब डॉलर का मुनाफा किया था। साल 2019 और 2020 में कमजोर प्रदर्शन के बाद 2021 में बर्कशार के एस&पी - 500 को आउटपरफ़ोर्म किया है। वारेन बफेट ने 1965 में संघर्ष कर रही इस कंपनी की कमान संभाली थी। जब इसकी कीमत 20 डॉलर से भी नीचे ट्रेड कर रही थी।