वादी-ए-सलाम: दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, 5 लाख से ज्यादा लोग है दफ़न

वादी-ए-सलाम: दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान, 5 लाख से ज्यादा लोग है दफ़न

क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहा बनाया गए हैं? चलिए हम आपको बताते है। दुनिया में सबसे बड़ा कब्रिस्तान वादी-ए-सलाम है। शायद ही इससे बड़ा कोई कब्रिस्तान होगा। इराक के नजफ में वादी-ए-सलाम कब्रिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान को शांति की घाटी भी कहा जाता है। यह शिया मुसलमानों के पवित्र शहर नजफ में स्थित है। वादी-ए-सलाम कब्रिस्तान 1,485.5 एकड़ या कहें 6 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां 5 लाख से ज्यादा लोगों को दफनाया गया है। इतने लोगों का कहना है कि यहां दबे मृतकों की संख्या उससे कहीं ज्यादा है.
आपको बता दें कि नजफ में कब्रिस्तान भी हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ये कब्रिस्तान चौथे सुन्नी खलीफा और पहले शिया इमाम इमाम अली इब्न अबी तालिब की दरगाह के पास स्थित है। इराक में कई शिया इमाम अली इब्न अबी तालिब की दरगाह के निकट होने के कारण वादी-ए-सलाम में खुद को दफनाने पर जोर देते हैं। इसके अलावा दुनिया भर के शिया समुदाय के लोग भी यहां दफन होना चाहते हैं।
हालांकि कब्रिस्तान में दफनाने का मतलब यहां मौजूद ताबूत में शवों को रखना है। कब्रिस्तान की देखभाल करने वाले लोगों के मुताबिक हर तहखाने में 50 लाशें रखी गई हैं। 14 से अधिक वर्षों में दफन लाखों कब्रों के कारण कब्रों को मापना लगभग असंभव है। यहां वर्तमान मकबरे ईंटों और प्लास्टर से बने हैं। इन मकबरों पर अक्सर कुरान की आयतों भी लिखी है।
Tags: Iraq