शेरनी और मगरमच्छ की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, जानें किसने मारी बाजी

शेरनी और मगरमच्छ की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, जानें किसने मारी बाजी

जंगल में आए दिन शिकार और शिकारियों के बीच के घर्षण के कई वीडियो सामने आते रहते है। ऐसा ही एक और वीडियो आजकल फिर इंटरनेट पर वायरल हुआ है। लोगों को अपने नाखून चबाने पर मजबूर कर दे ऐसा वीडियो एक मगरमच्छ और शेरनी के बीच शिकार को लेकर हो रही लड़ाई का है वीडियो को हर कोई काफी पसंद कर रहा है।आए दिन जंगलों के कई वीडियो वायरल होते रहते है। पर इस विडियो में जंगल के दो सबसे खतरनाक माने जाने वाले दो जानवरों के बीच की लड़ाई सच में लोगों को हैरान कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में उतरी एक शेरनी मगरमच्छ के मुंह में से शिकार छीनने का प्रयास करती है। जिसके प्रत्युत्तर में मगरमच्छ भी उस पर हमला करता है और फिर दोनों पानी के बाहर आकर लड़ने लगते है।

जंगल में शूट किए गए इस वीडियो को nature27_12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। कई यूजर्स को ये दिल दहला देने वाली लड़ाई पसंद आ रही है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके है।

Tags: Feature