दुबई से कटा हुआ अंगूठा लेकर आया यह व्यक्ति, डॉक्टरों ने फिर से जोड़ दिया

दुबई से कटा हुआ अंगूठा लेकर आया यह व्यक्ति, डॉक्टरों ने फिर से जोड़ दिया

24 लाख की पड़ने वाली सर्जरी मात्र 3.65 लाख में हुई समाप्त

अक्सर आपने फ्लाइट से आने वाले यात्रियों के हाथ में तरह-तरह की चीजें देखी होगी। कोई भारी-भरकम सामान लेकर आता है, तो कोई अपने परिजनों और चाहने वाले लोगों के लिए गिफ्ट लेकर आता है। हालांकि दुबई से आने वाले इस व्यक्ति ने अपने साथ जो चीज लाई वह काफी हैरान कर देने वाली और अनोखी थी। यहाँ एक व्यक्ति अपना कटा हुआ अंगूठा अपने हाथ में दबाकर आ पहुंचा था, अंगूठा कटने के 22 घंटे के बाद वह भारत पहुंचा और उसके बाद डॉक्टरों ने जो किया वह सच में हैरान कर देने वाला था। 
दुबई में काम करने वाले व्यक्ति का एक दुर्घटना में अंगूठा कट गया था। अंगूठा कटने के बाद हाथ में तकरीबन 300 एमएल तक खून निकल गया था। हालांकि इसके बाद डॉक्टरों ने परिस्थिति को संभालते हुये भारतीय डॉक्टरों ने 22 घंटे की मेहनत के बाद सफल ऑपरेशन किया। बता दे की संदीप के इस अंगूठे को ईंप्लांट करने के लिए तकरीबन 24 लाख का कहरचे होता है। ऐसे में दुबई में रहने वाले संदीप के लिए इलाज करवाना काफी मुश्किल हो रहा था। 
संदीप को अस्पताल लाए जाने के 10-15 मिनट के अंदर ही उसका इलाज शुरू हो गया. इसके लिए डॉक्टरों की टीम पहले से ही तैयार थी। 6 डॉक्टरों ने संदीप का ऑपरेशन शुरू किया और कटे हुए अंगूठे को जोड़ दिया। सर्जरी आसान नहीं थी क्योंकि संदीप का अंगूठा कटे हुए 22 घंटे बीत चुके थे। विशेषज्ञों के अनुसार, 24 घंटे के भीतर किसी भी कटे हुए अंग को सर्जरी से जोड़ा जा सकता है, हालांकि इस दौरान अंग के ऊतकों को नुकसान नहीं होना चाहिए। जी हां, भारत में उनकी सर्जरी में महज 3 लाख 65 हजार रुपये खर्च हुए, जिसके लिए उन्हें दुबई में 24 लाख रुपये खर्च करने पड़े।