सूरत : सिविल अस्पताल की वर्षों पुरानी इमारत जर्जरित, छत की पपड़ी गिरने से महिला सफाईकर्मी घायल

सूरत :  सिविल अस्पताल की वर्षों पुरानी इमारत जर्जरित,  छत की पपड़ी गिरने से महिला सफाईकर्मी घायल

भयभीत कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंचे

नई सिविल अस्पताल की 55 साल पुरानी इमारत जर्जर हालत में है। छत या बीम के पपड़ी गिरने की लगातार शिकायतों के बीच मौसमी फ्लू ओपीडी में छत की पपड़ी गिरने से एक महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि ओपीडी में मौजूद नर्स और टेक्नीशियन समेत तीन से चार कर्मचारी बाल-बाल बचे। घटना के बाद घबराए कर्मचारी ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंचे।
सिजनल ओपीडी में फिलहाल ऐसे लोगों की टेस्टिंग की जा रही है जो विदेश जाना चाहते हैं। शुक्रवार की सुबह, मौसमी फ्लू की ओपीडी में मौजूद नर्स, टेक्निशीयन एवं सफाई कर्मचारी विमलबाई पाटिल (उम्र- 65, निवासी- आविर्भाव सोसायटी पांडेसरा)  अपना काम कर रही थी उसी समय अचानक छत से पपड़ी गिर गईं। ओपीडी में सफाई कर रही विमलबाई के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गये। घायल विमलबाई को लहूलुहान हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ज्ञातव्य है कि विमलबाई के पैर में पाँच टाके आये। शहर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में हुई घटना सिविल कैंपस में दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। 
डॉक्टरों का कहना है कि नई सिविल अस्पताल की बिल्डिंग 50 साल से भी ज्यादा पुरानी है। जगह-जगह छत एवं बीम से छड़ें दिखाई दे रही हैं। जबकि चौथी मंजिल पर बरसात के मौसम में पानी टपकने की समस्या स्थायी हो गई है। हाल में अस्पताल में बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य चल रही है। लेकिन छत का गिरना आम होता जा रहा है। हाल ही में डायलिसिस वार्ड में फॉल सीलिंग टूट गई थी। गुरुवार की शाम एच-वार्ड के बाहर छत की परत गिर गई।
पिछले डेढ़ साल में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे डॉक्टरों समेत स्टाफ में भय का माहौल देखा जा रहा है। बावजूद इसके सरकार , सिविल अस्पताल के वर्षों पुराने भवन की अनदेखी करते हुए किसी गंभीर घटना का इंतजार करती नजर आ रही है।  उल्लेखनीय है कि एक समय में पुराने अस्पताल भवन को स्टेम सेल या किडनी अस्पताल भवन में स्थानांतरित करने की चर्च चल रही थी। 
Tags: