सूरत : पेट्रोल -डीजल की भाव वृ‌द्धि खिलाफ कांग्रेस द्वारा जनचेतना का आयोजन : हरीश सुर्यवंशी

सूरत :  पेट्रोल -डीजल की भाव  वृ‌द्धि खिलाफ कांग्रेस द्वारा जनचेतना का आयोजन  : हरीश सुर्यवंशी

पेट्रोल डीजल के दाम १०० रूपये प्रति लीटर तक पहुंच जाने से सभी जीवन जरूरी चीजवस्तूओं के दाम बढ गए है, लोगों को महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस जनचेतना अभियान चलायेगी।

सायकल यात्रा निकालकर महंगाई घटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलायेगी कांग्रेस
केन्द्र और राज्य में भाजपा शासन के दौरान सामान्य प्रजा पर महंगाई के भारी बोज से जीवन जीना अत्यंत मुश्किल बना दिया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के मार्गदर्शन से राज्य के सभी महानगरपालिकाओं तथा जिला एवं तालुका स्तर पर जनचेतना के लिए सायकल यात्रा का आयोजन किया जायेगा। 
सूरत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश सुर्यवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अमित चावडा के मार्गदर्शन से 7 जुलाई को कांग्रेस पदाधिकारियों की सूबह बैठक आयोजित होगी। दोपहर एक से दो बजे के दौरान महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन का आयोजन है। युपीए-2 के दौरान वर्ष 2014 में  जीवनावश्यक खानपान की चीजवस्तुओं के दाम क्या थे और आज 2021 में कितनी महंगाई हो गई है उसके संबंधित आंकडाकीय जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जनचेतना कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। महानगरपालिका, जिला एवं तालुका स्तर पर कांग्रेस कमिटी द्वारा 10, 11 और 12 जुलाई को सायकलयात्रा निकालने के साथ 14,15 और 16 जुलाई को  लोगों से पेट्रोल डीझल के दाम कम करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। पेट्रोल डीजल  के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच चुंके है। पेट्रोल डीजल  के दाम बढ़ने से सभी चीज वस्तुओं के दाम बढने पर मंहगाई का सामना प्रजा को करना पड रहा है। पेट्रोल डीजल  के दाम कम कराने के लिए कांग्रेस प्रजा को साथ लेकर अभियान चालायेगी। 
Tags: