सूरत : आज शहर में निकलेगी धूमधाम से गणेश विसर्जन यात्रा

सूरत : आज शहर में निकलेगी धूमधाम से गणेश विसर्जन यात्रा

विसर्जन यात्रा तक शहर की मुख्य सड़कों पर बस सेवा रहेगी बंद : कुछ रूटों के बस सेवा समय सारणी में बदलाव

सूरत में सभी क्षेत्रों से आज गणेश विसर्जन यात्रा की भारी धूमधाम से  निकलेगी। नगर पालिका की सिटी बस और बीआरटीएस बस सेवाओं के कुछ रूट बंद रहेंगे जबकि कुछ रूटों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। शहर के मुख्य मार्ग पर श्रीजी का जुलूस सूबह से ही शुरू होगा उस मुख्य मार्ग की बस सेवा को गणेश विसर्जन यात्रा के समापन तक रोकने का निर्णय लिया गया है।

विसर्जन यात्रा तक शहर की मुख्य सड़कों पर बस सेवा रहेगी बंद


सूरत शहर में चलने वाली सीटी और बीआरटीएस बसों में रोजाना ढाई लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। गणेश विसर्जन यात्रा के कारण कल यह बस सेवा प्रभावित रहेगी। गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नर की ओर से रास्ते वाहनो तथा यातायात के लिए बंद रखने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस कारण गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान सुबह सात बजे से गणपति विसर्जन कार्य पूर्ण होने तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिए गए हैं, इसलिए नगर पालिका ने बीआरटीएस के समय में भी बदलाव किया है। 

कुछ रूटों के बस सेवा समय सारणी में बदलाव


गणेश विसर्जन के कारण बस सेवा प्रभावित रहेगी, इस दौरान कुछ रूटों पर बसें चलाना संभव नहीं है। लेकिन नगर निगम ने बस सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की है ताकि शहर के लोगों को सार्वजनिक परिवहन सेवा में कोई परेशानी न हो इस लिए विसर्जन यात्रा के मुख्य रास्तों के अलावा अन्य रास्तों पर बस सेवा जारी रहेगी, हालांकि जनता को असुविधा से बचने के लिए इसके नियमित समय में बदलाव किया गया है
बस संचालन को कल गणेश विसर्जन के दिन सुबह 11 बजे तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है। शहर में लगभग 55 रूटों पर बस सेवाएं चल रही हैं और हजारों नागरिक प्रतिदिन इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। इस बार गणेश उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया है। कल गणेश विसर्जन यात्रा की योजना बनाई गई है जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे। इस पूरी स्थिति और नागरिकों को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुए बस सेवा के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
Tags: