सूरत के आर्टिस्ट ने केवल 30 रूपए लागत से बनाया शेडो आर्ट का गणेशजी

सूरत के आर्टिस्ट ने केवल 30 रूपए लागत से बनाया शेडो आर्ट का गणेशजी

वेस्ट चीजों का किया गया उपयोग

शहर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव में अलग-अलग थीम दिखायी दे रही है, ऐसे में शहर के एक आर्टिस्ट ने वेस्ट से बेस्ट गणेशजी की प्रतिमा तैयार की है। रामपुरा युवक मंडल ने कबाड़ की वेस्ट चीजों से शेडो आर्ट टेकनिक से गणेशजी की प्रतिमा बनाई है। जिसमें खाली तेल की बोतल, क्यूब, साइकल के तार, थर्माकॉल, नोटबुक के पूठा, प्लास्टिक, कार्डबोर्ड, रंगोली करने की रिंग, ग्लुगन, लकड़े की स्टीक, कलर की छोटी बोतल, प्रिंटर रोल, पेपर क्लीप, मोबाइल बॉक्स, यार्न कोर्न, शेम्पू बोतल केप, लखोटी जैसे 19 चीजों का उपयोग किया है।
आर्टिस्ट ने हर चीजों को कुछ अंतर पर रखकर उस पर लाइट का प्रकाश गिरने पर प्रति छबी में सिंहासन पर बैठे गणपति बप्पा के दर्शन होते है। डिम्पल जरीवाला ने बताया कि यह गणपति केवल 30 रूपए खर्च से तैयार किया गया है। जिसमें 10 घंटे का समय लगा था। भूतकाल में न्यूज पेपर, पानी की प्लास्टिक बोतल, बोलपेन, कार्डबोर्ड से भी गणेश बनाए है।
Tags: