सूरत : नगर निगम के महत्वपुर्ण पदो पर खडी समिति द्वारा नियुक्ती

सूरत नगर निगम में पिछले कई सालों से रिक्त महत्वपुर्ण पदों पर खडी समिति द्वारा नियुक्ती की गयी।

अक्षय पंड्या और धर्मेश भगवाकर बने एडिशनल सिटी इंजिनियर ,चीफ ऑडिटर पर स्मित शेठ का चयन किया गया
सूरत महानगरपालिका में महत्वपुर्ण रिक्त पदों पर नियुक्ती के लिए खडी स‌मिति में मंगलवार सूबह से ही इंटरव्यूह रखा गया। कार्यपालक इंजिनियर, एडिशनल सिटी इंजिनियर, आसिस्टंट इंजिनियर तथा चीफ ऑडिटर के महत्वपुर्ण पदो पर इंटरव्युह के बाद शाम को महापौर की अध्यक्षता में उत्तीर्ण प्रत्याशियों का चयन किया गया। 
महापौर हेमालीबेन बोघावाला की अध्यक्षता में मंगलवार सूबह 9 बजे से खडी समिति के बैठक में इंटरव्युह आयोजित हुए। एडिशनल सिटी ‌इंजिनियर के लिए ओबीसी की एक और जनरल एक बैठक के लिए चार प्रत्याशियों का इंटरव्युह हुआ। ओबीसी सीट के लिए धर्मेशकुमार चंपकलाल भगवाकर की नियुक्ती हुई और ओबीसी की सीट पर वेटींग में राजेशकुमार चंदुलाल जरीवाला को रखा गया है। एडिशल सिटी इंजिनियर सामान्य बैठक पर अक्षय पंड्या का चयन किया गया। 
कार्यपालक इंजिनियर के चार पदों में 3 ओबीसी के और 1 जनरल प्रत्याशी के लिए इंटरव्युह हुआ। ओबीसी के 7 प्रत्यासी इंटरव्युह में उपस्थित रहे थे जिनमें से मीनेशकुमार चीमनभाई पटेल, विपुलकुमार शशीकांत गणेशवाला और सुजलकुमार धर्मेशभाई प्रजापति का चयन किया। कार्यपालक इंजिनियर सामान्य पद के लिए तेजसकुमार ठाकोरभाई पटेल की नियुक्ती हुई और केतनभाई बलवंतराय देसाई को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। 
आसिस्टंट कमिशनर एससी पद पर मनहरभाई देवजी पटेल का चयन किया गया। महानगरपालिका के चीफ ओडिटर के एक पद के लिए 47 प्रत्याशियों में से 42 ने इंटरव्युह दिया और 5 अनुपस्थित रहे। चीफ ऑडिटर के पद पर स्मित हिमांशु शेठ का चयन किया गया है जबकी अमित मोहनलाल सोलंकी, किशोरकुमार नागेश्री और चेतन राजकुमार पुरोहित को वेटिंग लिस्ट में रखा है। चीफ ऑडिटर के पद पर चयनित स्मित शेठ डीजीविसीएल कंपनी में क्लास टु और राज्य सरकार के फोरेस्ट विभाग में क्लास वन अधिकारी रह चुंके है। 
Tags: