Legendary singer Lata Mangeshkar admitted to ICU after testing positive for Covid-19. She has mild symptoms: Her niece Rachna confirms to ANI
— ANI (@ANI) January 11, 2022
(file photo) pic.twitter.com/8DR3P0qbIR
लता मंगेशकर की भतीजी ने की पुष्टि, नाम पर है दर्ज है अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
देश भर में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। एक के बाद एक बड़े-बड़े नेता और अन्य सितारे भी कोरोना पॉज़िटिव बन रहे है। इस बीच सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भी कोरोना संक्रमित हुई है। फिलहाल उन्हें मुंबई ब्रिच केंदी अस्पताल में भरी किया गया है। फिलहाल लताजी 92 साल की है। इसके चलते उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
लता मंगेशकर की भतीजी सृष्टि ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि लता मंगेशकर में कोरोना के लक्षण कम देखे गए हैं। दिग्गज गायक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सेलेब्स समेत तमाम फैन्स स्वर कोकिला के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर देश-विदेश में लोकप्रिय हैं। लता मंगेशकर ने संगीत की दुनिया और भारतीय फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लता मंगेशकर को उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। लता मंगेशकर को भारत रत्न, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। लता मंगेशकर ने 1948 से 1974 के बीच लगभग 25,000 गाने गाए हैं।