राजकोट : जब पत्नी को मारने के बाद खुद पति ने किया कंट्रोल रूम में फोन

राजकोट : जब पत्नी को मारने के बाद खुद पति ने किया कंट्रोल रूम में फोन

पत्नी का पति के अलावा भी चल रहा था किसी और युवक के साथ चक्कर, क्रोधित पति ने की पेट में छुरा मारकर हत्या

राजकोट में पिछले कई दिनों से गुनाहों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। आए दिन चोरी, लूट और हत्या के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसे में हत्या के एक और मामला सामने आया है, जिसमें खुद पति ने ही पत्नी की ह्त्या कर दी थी। इसके बाद पति ने खुद ही पुलिस स्टेशन में फोन कर के इस बारे में जानकारी दी थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को एक युवक का पुलिस स्टेशन में फोन आया। फोन पर युवक ने कहा की उसकी पत्नी चारित्र्यहिन है और इसके कारण ही उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसे बता दिया जाये की उसे किस पुलिस स्टेशन में हाजिर होना है। इतना सुनते ही पुलिस भी चौंक उठी, कंट्रोल रूम में हलचल मच गई। इतना ही नहीं युवक ने अपना पता भी पुलिस को दिया। इसके बाद युवक के कहे पते पर पुलिस की टीम पहुंची थी।
घटनास्थल पर पुलिस के पहुँचते ही युवक ने अपनी पत्नी नेहा की लाश पुलिस और उनकी टीम को बताई थी। पुलिस की जांच में सामने आया की आरोपी शैलेश पंचासरा ने पांच साल पहले नेहा नाम की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। दोनों को एक बेटी भी है। हालांकि शादी के बाद नेहा को किसी और लड़के के साथ प्यार हो गया। इसके चलते आए दिन नेहा और शैलेश के बीच झगड़े होते रहते थे। शैलेश हर दिन होने वाले इस झगड़े से परेशान हो चुका था। इसी दौरान शुक्रवार को जब नेहा और शैलेश का फिर से झगड़ा हुआ तो शैलेश ने नेहा के पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने शैलेश के सामने हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।
Tags: Rajkot