राजकोट : दुष्कर्म आरोपी ने जेल में खा लिया काच, अस्पताल में भर्ती किया तो हुआ फरार

राजकोट : दुष्कर्म आरोपी ने जेल में खा लिया काच, अस्पताल में भर्ती किया तो हुआ फरार

नर्स द्वारा ग्लूकोज चढ़ाने के बाद पुलिस ने की चेकिंग तो नहीं मिला आरोपी

राजकोट सिविल अस्पताल में से एक आरोपी जिसे इलाज के लिए भर्ती किया गया था, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार राजकोट की सेंट्रल जेल में कैद लखन विक्रम कमेजड़िया नाम के 25 वर्षीय युवक ने जेल में काच खा लिया था। जिसके कारण उसे शहर की सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
लखन को इलाज के लिए अस्पताल के प्रिजनर वोर्ड में रखा गया था। इसके अलावा लखन के लिए पुलिस बंदोबद्स्त भी लगाया गया था। हालांकि बुधवार की शाम को जब कैदी लखन को नर्स ग्लूकोज चढ़ा कर बाहर निकली, उसके कुछ समय बाद जब पुलिस उसे देखने गई तो वहाँ उन्हें लखन नहीं मिला था। जिसके चलते प्रध्युमननगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। 
पुलिस के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2015 में लखन के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसमें उसे जेल में डाला गया था। हालांकि इसके बाद कोर्ट की तारीख पर जब वह हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ धरपकड़ वोरंट जारी किया गया था। जिसके बाद उसे फिर से जेल भेजा गया था। फिलहाल पुलिस बंदोबस्त में भी इस तरह से भाग जाने के कारण पुलिस स्टाफ के खिलाफ भी जांच हो सकती है, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।